Accountancy Meaning in Hindi | लेखांकन किसे कहते हैं

 लेखांकन

Accountancy

  • Accountancy को हिन्दी में लेखांकन कहा जाता है। 
  • लेखांकन शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है लेखा और अंकन। 
  • लेखा को सरल शब्दों में हिसाब या गणना कहा जाता है। 
  • अंकन को सरल शब्दों में अंकित करना या लिखना कह सकते हैं। 
  • इस प्रकार लेखांकन का अर्थ हुआ गणना को अंकित करना या हिसाब का लिखना। 
  • सरल शब्दों में लेखांकन को हिसाब-किताब लिखना भी कहते हैं।
  • लेखांकन द्वारा किसी भी संस्था या व्यापार में हो रहे रूपये-पैसों के लेन-देन को लिखित रूप में रखा जाता है। 
  • लेखांकन द्वारा किसी भी व्यक्ति या चीज से सम्बन्धित लेन-देन के सारांश को जाना जा सकता है। 
  • लेखांकन एक ऐसी प्रक्रिया है जो कि वित्तीय पहलुओं को लिखने के काम आती है।
  • वित्तीय लेन-देनों को विधिवत लिखने, छांटने, सारांश तैयार करने और लेन-देनों को इस प्रकार प्रस्तुत करना जिससे कि उनका विश्लेषण हो सके, लेखांकन कहलाता है। 

उदाहरण के तौर पर 

  • व्यवसाय में किसी वस्तु विशेष को खरीदा व बेचा जाता है। 
  • व्यवसाय में खर्च और आमदनी होते हैं।
  • व्यवसाय में लाभ और हानि होती है। 
  • व्यवसाय में हमें किसे कितना देना है।
  • व्यवसाय में हमें किससे कितना लेना है।
  • इन समस्त जानकारियों को हासिल करने के लिए व्यवसायी इन्हें लिखता रहता है।
  • लिखने के इसी क्रम को लेखांकन कहते हैं। 

लेखांकन के लाभ:-

  • कोई भी व्यक्ति कितना भी बुद्धिमान क्यों न हो वह व्यापार में होने वाले सारे लेन-देनों को याद नहीं रख सकता। 
  • सभी लेन-देनों का याद रखना बहुत मुश्किल होता है। 
  • लेखांकन के द्वारा इस मुश्किल को हल किया जा सकता है।
  • किसी व्यवसाय के क्रय-विक्रय की जानकारी आसानी से मिल जाती है।
  • किससे कितना रूपया लेना है और किसे कितना देना है आसानी से पता चल जाता है।
  • व्यवसाय के खर्चो और आमदनी की जानकारी भी आसानी से ली जा सकती है।
  • व्यवसाय में बचे माल की जानकारी हासिल की जा सकती है।
  • व्यवसाय की नगद राशि और बैंक की राशि मालूम की जा सकती है।
  • व्यवसाय में हो रहे लाभ या हानि भी निकाल सकते है।
  • यहां तक की व्यवसाय में हो रहे हरेक लेन-देन का पता भी लेखांकन द्वारा लगाया जा सकता है।
  • व्यवसाय की वित्तीय स्थिति को जाना जा सकता है। 
  • किसी तरह के कानूनी झगडे़ में लेखांकन अभिलेखों को प्रमाण के रूप में काम लिया जा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *