दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं आस्थगित व्यय की जर्नल एण्ट्री deferred expenses journal entry के बारे में।
आस्थगित व्यय क्या है what is deferred expenses
- आस्थगित व्यय deferred expenses ऐसे खर्चों को कहा जाता है जो हमने चुका तो दिये हैं लेकिन उनका फायदा इस वित्तीय वर्ष में नहीं लिया है।
- जब हम किसी खर्चे का एडवांस में पेमेंट कर देते हैं जिसका फायदा हमें अगले वित्तीय वर्ष या वित्तीय वर्षों में लिया जाना है वो आस्थगत व्यय कहलाते हैं।
- आस्थगित व्यय deferred expenses को हम पूर्वदत्त व्यय Prepaid expenses भी कह सकते हैं।
आस्थगित व्यय के उदाहरण deferred expenses examples
- जब हम कोई सम्पति ऑफिस या फैक्ट्री किराये पर लेते हैं तो कई बार हमें उस सम्पति का किराया एडवांस में देना होता है।
- उदाहरण के तौर पर हमनें जून 2023 में एक सम्पति किराये पर ली और 1 साल का एडवांस किराया 36000 रूपये जमा कराया।
- जून 2023 में किराये पर ली इसके हिसाब से मई और जून 2024 के किराये का फायदा इस वित्तीय वर्ष में नही मिलेगा इसलिए 2 महीने का किराया 6000 रूपये आस्थगित व्यय deferred expenses कहलायेगा।
- आस्थगित व्यय हमारे लिए सम्पति है जिसे हम चालु सम्पति में डालेंगे।
आस्थगित व्यय की जर्नल एण्ट्री कैसे करें deferred expenses journal entry
![Golden Rules of Journal Entry](http://tally.jameelattari.in/wp-content/uploads/2023/01/Golden-Rules-of-Journal-Entry.webp)
deferred expenses journal entry
आस्थगित व्यय Deferred Expenses 6,000 रूपये।
चालु वित्तीय वर्ष में प्रविष्टि
खाता | खाते का प्रकार | खाते का नियम | Dr./Cr. |
Deferred Expenses | Asset | सम्पति बढ़ती है तो डेबिट और कम होती है तो क्रेडिट | Dr. |
Cash | Real Account | जो सम्पति व्यापार में आती है उसे डेबिट और जा रही है उसे क्रेडिट | Cr. |
Deferred Expenses Dr | 6,000 | ||
To Cash Account | 6,000 | ||
(Deferred Expenses paid) |
आगामी वित्तीय वर्ष में प्रविष्टि deferred expenses adjustment journal entry
आगामी वित्तीय वर्ष में जब खर्चे चुका दिये जाते हैं तो इसकी विपरीत प्रविष्टि की जाएगी।
खाता | खाते का प्रकार | खाते का नियम | Dr./Cr. |
Deferred Expenses | Asset | सम्पति बढ़ती है तो डेबिट और कम होती है तो क्रेडिट | Dr. |
Expenses Account | Nominal Account | खर्चे या हानि डेबिट और आय या लाभ क्रेडिट | Cr. |
प्रविष्टि Journal Entry
Expenses Account Dr | 1,500 | ||
To Deferred Expenses | 1,500 | ||
(Deferred Expenses write-off) |
Read More
- Journal Entries:- Click Here
Subscribe YouTube Channel for Free Tally Course | Subscribe Now |
Buy Tally Prime Software | Buy Now |
Follow WhatsApp Channel for Update | Follow Now |
Join Facebook Group for Updates | Join Now |
Tally Pdf Notes | Get Now |
Ask Your Questions | Ask Now |
Free Tally Course | Read Now |
Home Page | Go Now |