दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं नकद क्रय या खरीद की जर्नल एण्ट्री Cash purchase journal entry के बारे में। नकद क्रय की प्रविष्टि देखने से पहले हम ये समझ लेते हैं कि आखिर नकद क्रय What is Cash Purchase क्या है?
नकद क्रय क्या है What is Credit Purchase
- जैसा कि आप जानते हैं कि व्यापार में वस्तुओं या सेवाओं का लेनदेन होता है।
- वस्तुओं को बेचने से पहले हमें उसे खरीदना पड़ता है जिसे क्रय कहा जाता है।
- अगर हम खरीदे गये सामान का भुगतान हाथो-हाथ कर देते हैं तो ये नकद क्रय Cash Purchase कहलाता हैं।
नकद क्रय की पहचान कैसे करें Identification of Cash Purchase
- जब प्रविष्टि में नगद खरीदा शब्द दिया हो।
- जब प्रविष्टि में नगद खरीदा शब्द दिया हो साथ ही पार्टी का नाम भी दिया हो।
- जब प्रविष्टि में नगद या उधार शब्द दोनो ही न दिया हों और पार्टी का नाम भी न दिया हो।
नकद क्रय की प्रविष्टि कैसे करें cash purchase journal entry
8,000 रूपये का माल नगद खरीदा।
- इस प्रविष्टि में नगद खरीदा शब्द दिया है इसलिए इसे नगद क्रय माना जाएगा।।
खाता | खाते का प्रकार | खाते का नियम | Dr./Cr. |
Cash | Real Account | जो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट और जो वस्तु व्यापार से जा रही है वो क्रेडिट | Cr |
Purchase Account | Real Account | जो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट और जो वस्तु व्यापार से जा रही है वो क्रेडिट | Dr. |
प्रविष्टि Journal Entry
Purchase Account Dr | 8,000 | ||
To Cash Account | 8,000 | ||
(Goods purchased) |
जमील अत्तारी से 10,000 रूपये का माल नगद खरीदा।
- इस प्रविष्टि में माल बेचने वाले का नाम दिया है साथ ही नगद खरीदा शब्द दिया है इसलिए इसे नगद क्रय मानेंगे।
- नगद क्रय की स्थिति में बेचने वाले का नाम जर्नल एण्ट्री में नहीं दिया जाता है।
- अगर हम चाहें तो बेचने वाले का नाम प्रविष्टि के नीचे विवरण में दे सकते हैं।
खाता | खाते का प्रकार | खाते का नियम | Dr./Cr. |
Jameel Attari | Real Account | जो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट और जो वस्तु व्यापार से जा रही है वो क्रेडिट | Cr |
Purchase Account | Real Account | जो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट और जो वस्तु व्यापार से जा रही है वो क्रेडिट | Dr. |
प्रविष्टि Journal Entry
Purchase Account Dr | 10,000 | ||
To Cash Account | 10,000 | ||
(Goods purchased) |
12,000 रूपये का माल खरीदा।
- इस प्रविष्टि मे न तो नगद खरीदा दिया है ना ही उधार खरीदा दिया है साथ ही जिस पार्टी से माल खरीदा है उस पार्टी का नाम भी नहीं दिया है इसलिए इसे नगद क्रय ही मानेंगे।
खाता | खाते का प्रकार | खाते का नियम | Dr./Cr. |
Cash Account | Real Account | जो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट और जो वस्तु व्यापार से जा रही है वो क्रेडिट | Cr |
Purchase Accounts | Real Account | जो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट और जो वस्तु व्यापार से जा रही है वो क्रेडिट | Dr. |
प्रविष्टि Journal Entry
Purchase Account Dr | 12,000 | ||
To Cash Account | 12,000 | ||
(Goods purchased) |
Read More
- Journal Entries:- Click Here
Subscribe YouTube Channel for Free Tally Course | Subscribe Now |
Buy Tally Prime Software | Buy Now |
Follow WhatsApp Channel for Update | Follow Now |
Join Facebook Group for Updates | Join Now |
Tally Pdf Notes | Get Now |
Ask Your Questions | Ask Now |
Free Tally Course | Read Now |
Home Page | Go Now |